logo

रांची के इस गांव में डायरिया से 3 लोगों की मौत

ूोसोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में डायरिया का कहर देखने को मिला है। लोधमा गांव में डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मंगल मछुआ (53 वर्ष), उनकी पत्नी कुंती देवी (47 वर्ष) और बैशाखी देवी (41 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होता देख उनको बेहतर उपचार के लिये रिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। 


विधायक ने लिया संज्ञान
तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन रांची को सूचित किया है। उन्होंने जल्द से जल्द गांव में मेडिकल कैंप लगाने के लिए कहा है। विधायक विकास मुंडा आज लोधमा गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे। उन्होंने गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया है। इधर ग्रामीणों में डायरिया फैलने से दहशत का माहौल है।