logo

साहिबगंज में 3 लोगों की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से शख्स ने पत्नी और 2 बच्चों को काटा

murder12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में दिल दहला देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 
मिली जानकारी के आरोपी का नाम बजल हेम्ब्रम है, जिसने अपने ही परिवार के सदस्यों की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान आरोपी की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला हेम्ब्रम, 17 वर्षीय पुत्र बाबू हेम्ब्रम, और 13 वर्षीय पुत्री सुनैना हेम्ब्रम के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी ने तालझारी थाने में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। 
उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आगे की पूछताछ करने में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्या के सच का पता लगाने में पूरी टीम जुट गई है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news Jharkhandlive sahibganj news sahibganj crime news murder news murder latest news