द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के कोलडीहा के पास शुक्रवार अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पहाड़ीडीह निवासी मो. कुर्बान अंसारी के रूप में हुई है।.jpeg)
जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग स्कूटी पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक के लिए गिरिडीह स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान कोलडीहा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुर्बान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने कुर्बान को मृत घोषित कर दिया।.jpeg)
घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को कोलडीहा मस्जिद के पास रखकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।.jpeg)
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालक जिम्मेदार है, जिसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।