logo

साल के पहले दिन हजारीबाग में 3 बड़े प्रशासनिक बदलाव, अंजनी कुमार झा बने नए DIG

administrative.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नए वर्ष के पहले ही दिन हजारीबाग जिले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। जिले के तीन अहम पदों पर नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार झा ने आज 1 जनवरी को हजारीबाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन मौजूद रहे। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, रिया सिंह (भा.प्र.से.) ने आज हजारीबाग की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से उपायुक्त वेश्म में शिष्टाचार भेंट की और नववर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही आदित्य पांडेय (भा.प्र.से.) ने आज हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
नए वर्ष के पहले दिन हुए इन प्रशासनिक बदलावों से जिले में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news hazaribagh khabar hazaribagh update hazaribagh news administrative department