logo

Giridih : कुएं में अचानक जहरीली गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

kuaa.jpg

गिरिडीह 

देवरी थाना इलाके के बरवाबाद गांव में 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीह बनी हुई है। दरअसल यह हादसा कुएं की सफाई के दौरान हुआ है। कुएं की सफाई करते वक्त अचानक ही जहरीली गैस के रिसाव होने लगा जिससे मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी। सफाई के लिए पांच मजदूर नीचे उतरे थे। गैस का रिसाव होने पर मजदूरों में अकबकी शुरू हो गई थी। तीन की मौत मौके पर ही हो गई। दो की जान किसी तरह बची क्योंकि वह बाहर निकल गये थे। फिलहाल उनको अस्पताल भेजा गया है।


इलाके में कोहराम 
बताया जा रहा है कि पांचों मजदूरों को बार-बार उल्टी भी आ रही थी। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।  देवरी थाना प्रभारी सरोज कुमार भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। वह मामले की जांच में जुटे हैं। मजदूरों के परिजन को इस बात की जानकारी दे दी गई है। लेकिन अचानक से तीन लोगों के मौत होने पर कोहराम मच गया है। यह घटना तब घटी जब मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए नीचे उतरे थे