logo

हादसा : गिरिडीह में निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

nirsa11.jpg

रांची: 

गिरिडीह जिला अंतर्गत मोहनपुर के मंझलाडीह स्थित सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में हादसा हो गया। हादसे में 1 महिला सहित कुल 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गये। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला कूट फैक्ट्री के चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार को निर्माणाधीन चहारदीवारी का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में आकर कई मजदूर घायल हो गये। 

हादसे में तीन मजदूरों की मौत
हादसे में जान गंवाने वाले 2 श्रमिकों की पहचान नजरूल और शहाबुद्दीन के रूप में की गई है। करीब दर्जन भर लोग घायल हैं। इधऱ घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा और अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की छानबीन की। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री मालिक से मुआवजे को लेकर वार्ता जारी थी।