logo

ठनका गिरने से मां बेटा समेत 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

SAVITA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह फुटबॉल मैदान में बुधवार शाम आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। यह वज्रपात से मां बेटे सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लोग गाय, बैल और बकरी चारा रहे थे, जबकि कुछ सब्जी बेचने पहुंचे थे। शाम 4:30 बजे के हल्की बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद सभी लोग बचने के लिए साप्ताहिक हाट मे लगे टेंट के नीचे छिप गये। दुर्घटना स्थल में किसी प्रकार का पेड़ भी नहीं है। इसके बावजूद भी अचानक ठनका गिरा और सभी लोग जमीन पर गिर पड़े। 


आनन -फानन में सभी लोगों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां 35 वर्षीय सुभद्रा मांझी उसका 9 वर्षीय पुत्र वीरेश माझी और सुकु मार्डी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दियाष। जबकि इंद्रजीत सिंह, गुरुपद और सुग्गी मुर्मू का इलाज चल रहा है। सुग्गी मुर्मू की हालत गंभीर है


वही ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि यह काफी दुखद घटना है, एक साथ एक परिवार के मां एवं पुत्र की मृत्यु हो गई। घायलों में एक महिला की स्थिति नाजुक है इलाज चल रही है।

Tags - Seraikela Seraikela News Thanka Gira Thunderstorm Seraikela Chandil incident