logo

झारखंड के खरसावां में विवाह का भोज खाकर बिगड़ी 90 लोगों की तबीयत, क्या बोले डॉक्टर

saraikelanews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, सारायकेला

सारायकेला-खरसावां जिले में बुधवार की रात 3 दर्जन से अधिक लोगों को तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, खरसांवा इलाके के बुरूडीह गांव में शादी समारोह में लोगों ने रात्रि भोजन किया था। फूड पोइज़न से लगभग 90 लोगों की तबियत खराब हो गयी। आनन-फानन बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

भोजन के बाद उल्टी और दस्त शुरू हो गया 
बुधवार की रात बरूडीह में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान शादी में खाना खाने के बाद लोगों उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। बुधवार की अगले दिन भी 36 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि फ़ूड पोइज़न की वजह से उल्टी और दस्त होने से लोग बीमार हो गए। फिलहाल बीमार लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फूड पोइज़न की वजह से बिगड़ी तबियत 
बरूडीह में बुधवार की रात बाकी शादियों की तरह लोग खाना खा रहे थे। खाने में कई तरह के व्यंजन थे। बताया गया कि रात्रि भोजन में दाल-चावल, मीट, पूरी-सब्जी, चटनी, पापड़ और बुंदिया खाया था, जिस कारण लोगों को उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। 90 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर शादी में खाना बनाने वाले बावर्ची से पूछताछ की जा रही है। फ़ूड पोइज़न कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

Tags - Seraikela-Kharsawan district food poisonsadar hospitalhindi news