logo

Ranchi : मिक्सचर फैक्ट्री में काम करते हुए खौलते तेल में गिरे बच्चे, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती 

TEL.jpg

हजारीबागः

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोली में मिक्सचर फैक्ट्री से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां काम करने के दौरान 3 बच्चे खौलते तेल की कड़ाही में गिर गए, जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गये। तीनों को रिम्स रांची रेफर किया गया है। घटना रात 12 बजे की आस-पास की बताई जा रही है। घायल बच्चों में पिंटू कुमार (14), रंजन कुमार (12) और नीतेश कुमार मांझी (12) शामिल हैं। 

 

दर्जनों बच्चे काम करते हैं
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फैक्ट्री संचालक मामले को दबाने में लगा है। जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में दर्जनों बाल मजदूर काम करते हैं। अभी दुर्गा पूजा में मिठाई की मांग अधिक होने के कारण देर रात तक यहां आग की भट्ठी जलती रहती है। यह बताया जा रहा है कि काम अधिक होने के कारण बच्चे थक गया होगा उसे नींद आ गई होगी और इससे वह कड़ाही में जा गिरा। उसे बचाने के क्रम में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए।