logo

फर्जी गरीब बनकर 3 लाभुक उठा रहे थे अनाज, लगा 2.49 लाख का जुर्माना

1476.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार योजना चला रही है। राशनकार्ड के माध्यम से गरीबों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन कई संपन्न लोग जो अहर्ता नहीं रखते हैं वे भी फर्जी गरीब बन जा रहे हैं। मतलब वे गरीबों का हक मार रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन कार्रवाई करती रहती हैं। इसके तहत मंगलवार को भी तीन फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई की गई। मांडर के एक और सिल्ली प्रखंड के दो फर्जी गरीबों पर जिला आपूर्ति कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख 49 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया है।

6 दिन में जुर्माना राशि नहीं जमा किया तो एफआईआर
तीनों फर्जी गरीबों को नोटिस जारी करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने कहा है कि अहर्ता नहीं होने के बावजूद सरकार द्वारा NFSA/PMGKAY के लिए आवंटित राशन सामग्री का उठाव उक्त राशन कार्डधारियों द्वारा किया जा रहा था, जो झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2022 का अध्याय-II की कंडिका 07 के विरुद्ध है तथा किए गए खाद्यान्न की राशि वसूलने एवं प्राथमिकी दर्ज करने के प्रावधान के अंतर्गत आता है। ऐसे में 6 दिनों के अंदर जुर्माना राशि जमा करें, नहीं तो एफआईआर किया जाएगा।

इन फर्जी गरीबों पर लगा है जुर्माना

1. मांडर के ब्राम्बे पंचायत निवासी पंकज कुमार द्वारा राशन कार्ड संख्या 202003865577 का उपयोग किया जा रहा था जो 10.06.2015 को बनाया गया था और निर्बाध रूप से राशन सामग्री का उठाव किया जा रहा था। पंकज पर 97 हजार 428 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

2. सिल्ली के सुलुमुजरी पंचायत निवासी जयपाल नारायण राशन कार्ड संख्या 202005694805 का उपयोग कर रहे हैं। इसे 15.09.2015 को बनाया गया था। निर्बाध रूप से राशन सामग्री का उठाव कार्डधारक द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में इन पर 97 हजार 428 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

3. सिल्ली के सुलुमुजरी पंचायत निवासी विनय कुमार द्वारा राशन कार्ड संख्या 202007018226 का उपयोग किया जा रहा था। इस कार्ड को 18.09.2017 को बनाया गया था और निर्बाध रूप से राशन सामग्री का उठाव किया जा रहा था। ऐसे में इस पर 54 हजार 624 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT