logo

खूंटी में स्कूल से लौट रही बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिफ्तार, अन्य 5 की तलाश जारी

ARREESTED.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
खूंटी के मुरहू थाना में 19 सितंबर को एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को स्कूल से घर लौटने के क्रम में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम मरियानुस बोदरा, सोनल बोदरा और मारकुस बोदरा है। तानों मुरहू थाना क्षेत्र के चतराडीह गांव के रहने वाले हैं। वहीं अन्य 6 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

मामले में खूंटी DSP वरुण रजक ने बताया कि स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । सामूहिक दुष्कर्म मामले में 8 लोग शामिल थे। जिनमें से 2 सहयोगी थे और आसपास आने जाने वालों की रेकी कर रहे थे। आरोपीयों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि रास्ते में बाईक खराब हो गई थी और उसी दौरान अकेली लड़की को देख कर घटना को अंजाम दिया गया। सभी आरोपी पीड़िता के गांव के अगल बगल के ही हैं। पहले से लड़की से किसी की कोई जान पहचान नहीं थी। आरोपियों के पास से घटना के दिन पहने गए टी सर्ट और बाईक बरामद हुआ है। साथ ही पीड़िता ने तीनों की पहचानी कर ली है।

बता दें कि 19 सितंबर को  2 बाईक में सवार 6 युवकों ने नाबालिग से साथ दुष्कर्म किया था। देर शाम किसी तरह  घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुरहु थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी SDPO के नेतृत्व में  SIT टीम का गठन किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज खूंटी न्यूज सामूहिक दुष्कर्म गिरफ्तार Jharkhand News Jharkhand Latest News Khunti News Gang Rape Arrested