logo

उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन के लिए 12146 सीट के मुकाबले आए 29863 आवेदन, अब इस दिन तक जमा कर सकते हैं फॉर्म

1755.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन कराने के लिए निर्धारित सीट से 246 प्रतिशत अधिक आवेदन आ गए हैं। हर पैरेंट्स की ख्वाहिश है कि उनके बच्चे का एडमिशन इस स्कूल में हो। ऐसे ही एक परिजन हैं झरना कच्छप। वह अपनी बेटी का नामांकन उत्कृष्ट विद्यालय में कराना चाहते हैं। ताकि उनकी बच्ची भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सके। इसके लिए उन्होंने टीवीएस उच्च विद्यालय, धुर्वा में छठी कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन दिया है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए झरना ने कहा गरीब के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने की यह पहल सराहनीय है। ऐसे ही हजारों माता -पिता और अभिभावक हैं, जो सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों  नामांकन के लिए अपने बच्चों का आवेदन जमा कर रहें हैं। बताते चलें कि झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। वे इस पहल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना भी कर रहे हैं।

हजारों की संख्या में आ रहे आवदेन
राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु 17 मई की शाम 5:30 बजे तक कुल 12146 उपलब्ध सीट की तुलना में 29863 आवेदन आए। ये आवेदन विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राप्त किया गया है। सबसे अधिक आवेदन देवघर से 3247, पलामू से 2322, लोहरदगा से 2254, गिरिडीह से 1708 एवं रामगढ़ से 1498 आवेदन अबतक प्राप्त हुए हैं।

बढ़ाई गई आवेदन जमा करने की समय सीमा
अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई 2023 तक बढ़ा दी गई है। चयन परीक्षा 30 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगी। जबकि, 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन शुरू हो जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT