logo

5 बच्चों की मां के साथ लिव इन में रहता था 28 साल का युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव

जीाेपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक गोदाम एरिया में एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान मो नसीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पांच बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप महिला व उसके घरवालों पर लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया है। महिला की उम्र 42 साल है। जिसकी लाश मिली है उसकी उम्र 28 साल थी।


पुलिस जांच में जुटी 
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोदाम एरिया में फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तो देखा कि बेड पर युवक की लाश पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टे का फंदा था। वहां बताया गया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। उनलोगों ने दुपट्टा को काटकर उसे फंदे से नीचे उतारा। इस बीच मौके पर युवक के परिवार भी वहां पहुंच गये। 


परिजन ने हत्या का लगाया आरोप 
मृतक के परिजनों का आरोप है कि नसीम को झांसा देकर महिला ने अपने घर में रखा था। उन्होंने कहा कि महिला के पति की भी ऐसे ही मौत हुई थी और अब उनके बेटे को भी मार दिया गया। घरवालों ने महिला और उसके घर के अन्य लोगों पर केस कर जेल भेजने की मांग की।