logo

जमशेदपुर : ढाई साल की बच्ची के साथ 26 वर्षीय युवक ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

RAPE_OF_4_YEAROLD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक, जिसकी पहचान बिहार के बेतांडीह निवासी मारुतिनंदन (26) के रूप में हुई है, बच्ची का रिश्तेदार है। बेरोजगार होने के कारण वह पिछले एक महीने से बच्ची के परिवार के साथ ही रह रहा था। मौका पाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत की और उसे खून से लथपथ छोड़कर भाग गया।
घटना का पता चलने पर परिजन बच्ची को परसुडीह के सदर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल, बच्ची का इलाज रिम्स में चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रांची के हटिया से गिरफ्तार कर लिया है। बागबेड़ा थाना लाकर उसका मेडिकल कराया गया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
परसुडीह में भी हुई थी ऐसी ही घटना
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले परसुडीह थाना क्षेत्र में भी एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था।


 

Tags - Latest jamshedpur News jamshedpur news Updates jamshedpur news updates jamshedpur News updates latest jamshedpur news jamshedpur news jamshedpur rape news rape News Jamshedpur latest Jamshedpur News jamshedpur News Updates