द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड के ठेसुटोली में पिछले एक महीने से खराब पड़ा 25 केवीए ट्रांसफार्मर आज पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता के प्रयास से बहाल किया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गांव के पहान धीरू बैगा द्वारा किया गया। पहान धीरू बैगा ने धूप अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। रक्षाबंधन के दिन ट्रांसफार्मर के लगने और बिजली बहाल होने से गांववाले काफी खुश नजर आए। उन्होंने बिजली विभाग के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी धन्यवाद किया।
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में 24 घंटे के अंदर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाता था, लेकिन वर्तमान गठबंधन सरकार के कार्यकाल में जनता को महीनों तक अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मंडल, महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, मनोज कुमार, शुभम कुमार, रवि प्रसाद, दीपक प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सूरज प्रसाद और राधेश्याम प्रसाद उपस्थित थे।
