द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर में हिंसा में फंसे झारखंड के 21 छात्र सकुशल पटना होते हुए झारखंड आ रहे हैं। दरअसल मणिपुर में फंसे 163 स्टूडेंट्स को लेकर 8.40 बजे सुबह में इंफाल से छात्रों को लेकर फ्लाइट पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 11 बजे फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पहुंची। जिसमें झारखंड के 21 स्टूडेंट्स भी आए। 21 में से 3 बच्चों को पटना में ही उनके अभिभावकों ने रोक लिया। वहीं, 18 स्टूडेंट्स को लेकर रांची के जिला पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र चौबे वापस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरही, बोकारो, रामगढ़ व रांची के स्टूडेंट्स हैं। रास्ते में स्टूडेंट्स को उतारते हुए रात करीब 8 बजे तक बस के रांची आने की उम्मीद है। मालूम हो कि स्टूडेंट्स को लाने के लिए एसी बस को पटना भेजा गया था। सभी स्टूडेंट्स को अपनी देखरेख में लेकर पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे रांची आ रहे हैं।

34 छात्रों की मिली थी सूची, 21 वापसी को हुए तैयार
मणिपुर में फंसे रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद के 34 छात्रों की सूची राज्य सरकार को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर उनकी सुरक्षित वापसी की तैयारी की गई। उसे अमलीजामा पहनाया गया। हालांकि, 21 स्टूडेंट्स वापसी को तैयार थे। ऐसे में झारखंड के श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से उनका टिकट कंफर्म किया गया। मालूम हो कि य ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एवं आईआईटी-टी मणिपुर में अध्यनरत हैं।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मणिपुर में फंसे स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स व उनके परिजन श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188,0651-248202 एवं व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर संपर्क किया जा सकता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT