द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस हिरासत से आज चोरी के दो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना तब हुई जब बिष्टुपुर पुलिस दोनों आरोपियों को टाटा स्टील परिसर में चोरी करने के आरोप में जेल ले जाने से पहले फिंगरप्रिंट लेने के लिए एसएसपी कार्यालय लाई थी।
.jpg)
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जीप रोकी, दोनों आरोपियों ने मौका पाकर अपने हाथों में बंधी रस्सी काट ली और पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिसकर्मी तुरंत उनके पीछे भागे और एक आरोपी को पास के एक क्वार्टर में छिपते हुए पकड़ लिया। लेकिन दूसरा आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। .jpeg)
इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं पुलिस लगातार फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।