logo

झारखंड-बिहार के 17 हजार सिम कर दिए गए निष्क्रिय, जानें क्यों

01045.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड और बिहार के 17000 सिम कार्ड को निष्क्रिय कर दिया गया है। यह कार्रवाई अप्रैल और मई महीने में की गई है। यह जानकारी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारी प्रत्युष पाठक ने दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 21,800 कनेक्शन में से लगभग 17,000 ऐसे मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर दिया है। दरअसल नियमानुसार भारत में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से एक ग्राहक अधिकतम नौ मोबाइल कनेक्शन ही प्राप्त कर सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर पूर्वी राज्यों में ग्राहकों के लिए यह सीमा छह है। ऐसे में जिन ग्राहकों का सिम निष्क्रिय किया गया वे 9 से अधिक कनेक्शन लिए हुए थे।

7 करोड़ ग्राहकों का किया फेशियल विश्लेषण
टेलीकॉम सिम सब्सक्राइबर वेरिफिकेशन विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड फेशियल रिकॉग्निशन पावर्ड सॉल्यूशन ने खुलासा किया था कि बिहार और झारखंड में एक उपभोक्ता को अनुमति से अधिक नौ से ज्यादा कनेक्शन देकर 21,800 मोबाइल कनेक्शन जारी किए गए हैं इसके लिए अप्रैल और मई के महीने में बिहार और झारखंड के लगभग सात करोड़ ग्राहकों का फेशियल विश्लेषण किया गया। वहीं, इस तरह के नंबरों की पहचान करने के लिए और विश्लेषण किया जा रहा है।

संचार साथी किया गया है शुरू
मोबाइल ग्राहकों को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा को मजबूत करने और केंद्र सरकार की नागरिक केंद्रित पहलों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए दूरसंचार विभाग ने डिजिटल पोर्टल संचार साथीशुरू किया है। यह पोर्टल नागरिकों को उनके नाम पर जारी किये ग कुल मोबाइल नंबरों का पता लगाने और उनके खोए हुए फोन का पता लगाने-ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा उन्हें उन मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट करने में भी सुविधा प्रदान करता है, जिनकी या तो आवश्यकता नहीं है या उपभोक्ता द्वारा नहीं लिया गया है।

अवैध रूप से खरीदे गए 2.30 लाख से अधिक सिम निष्क्रिय
डीओटी ने अप्रैल-मई माह में ही बिहार और झारखंड में 2.30 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर चुका है। इस संबंध में विभाग का कहना है कि उनके अधिकांश सिम कार्ड कथित रूप से अवैध तरीकों से खरीदे ग थे। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 2900 प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) को भी काली सूची में डाल दिया है, जो सिम कार्ड जारी करते समय अनैतिक और अवैध कार्यों में शामिल पा गये थे।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N