logo

झारखंड : मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर 17.50 लाख लाभुकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, अगले आदेश तक रहेगी प्रक्रिया- बादल

656.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में सुखाड़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पर लगातार प्रभावित किसानों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के कृषि मंत्री बादल ने इस संबंध में कहा कि जब तक राज्य के सुखाड़ से प्रभावित अंतिम कृषक को राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता तब तक पोर्टल पर किसानों का निबंधन जारी रहेगा।

पलामू, देवघर, गढ़वा के सबसे अधिक लाभुक
राज्य में 17,50,814 लाभुकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 9,13,410 किसान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक बुवाई नहीं की है। इस संबंध में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि 6,69,007 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल क्षति 33 फीसदी से ज्यादा है। 1,68,397 भूमिहीन कृषक मजदूरों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा पलामू, देवघर और गढ़वा के किसानों ने राहत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। मंत्री बादल ने इस संबंध में पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों के भूमि दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाएं ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को राहत पहुंचाई जा सके।