logo

BREAKING NEWS : इस तारीख को मिलेगा 1633 पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, जानिये क्यों हो रही है देरी

01041.jpg

सन्नी शारद. रांची
पंचायत सचिव के चयनित अभ्यर्थियों के सरकारी कर्मी कहलाने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन इस उम्मीद में गुजर रहा है कि आखिर कब उनके हाथ में नियुक्ति पत्र मिलेगा। द फॉलोअप के दफ्तर में भी लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी या उनके परिजनों का बस एक ही सवाल है कि आखिर उन्हें कब नियुक्ति पत्र मिलेगा। दरअसल फोन करने वाले पंचायत सचिव के चयनित अभ्यर्थी का दिन बस इसी इंतजार में कट रहा है कि उन्हें नियुक्ति पत्र कब मिले कि वे सरकारी कर्मी कहलाएं। इसको लेकर कई लोग विभागीय कार्यालय का चक्कर काट कर अपने स्तर से भी पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर कब तक नियुक्ति पत्र मिलेगा। लेकिन, उन्हें इस संबंध में कोई भी पदाधिकारी कुछ नहींं बता पा रहे हैं।

24 मई को मिलने वाला था नियुक्ति पत्र
पिछले दिनों पंचायती राज विभाग के एक पत्र का हवाला देते हुए द फॉलोअप ने बताया था कि सभी वेरिफिकेशन कर लिए जाने के बाद 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में 1633 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। लेकिन 22 मई आ जाने के बाद भी अब तक इसकी कोई जानकारी अभ्यर्थियों को नहीं मिल सकी है, इसलिए सभी बेचैन हैं। लेकिन आपको बेचैन होने की जरुरत नहीं है। आपकी समस्याओं को लेकर द फॉलोअप ने ग्रामीण विकास विभाग से बात कर सटीक जानकारी आपके लिए जुटाई है।

9 या 10 जून को मिलेगा नियुक्ति पत्र
द फॉलोअप को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे और विभागीय सचिव के छुट्टी पर रहने के कारण 24 मई को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका। विभागीय सचिव राजीव अरुण एक्का 6 जून को छुट्टी से लौटेंगे। उसके बाद 9 या 10 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों नियुक्ति पत्र रांची में दे सकते हैं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT