द फॉलोअप, रांची
झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर 15 जनसंपर्क पदाधिकारियों को उप निदेशक (लेवल-11) पद पर पदोन्नति देने की अधिसूचना जारी की है। यह आदेश 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन की अवधि तक उच्च पद पर कार्य करने की अनुमति दी गई है।
पदोन्नति पाने वालों में उर्वशी पाण्डेय (रांची), इशा खण्डेलवाल (चाईबासा), शाहिद आलम (रांची), सैय्यद राशिद अख्तर (रांची), प्रभात शंकर (रामगढ़), अनिल कुमार सिंह (धनबाद), बीरु प्रसाद कुशवाहा (रांची), रवि कुमार (बोकारो), पटलू महतो (सिमडेगा), अविनाश कुमार (सरायकेला-खरसावां), राहुल कुमार भारती (देवघर), पंकज राज (पूर्वी सिंहभूम), शिवनन्द बड़ाईक (लोहरदगा), रोहित कुमार (हजारीबाग) और सुनीता धान (रांची) शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, पदोन्नति के बाद अधिकारियों को झारखंड सेवा संहिता के नियम-58 के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से वास्तविक वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रस्ताव को विभागीय (मुख्य) मंत्री की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की गई है।
