logo

पश्चिमी सिंहभूम : 14 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, बकरी चराने गई थी फिर नहीं लौटी 

bacchii7.jpg

पश्चिमी सिंहभूमः

चाईबासा के पांड्रासाली ओपी स्थित उनचुड़ी में एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आज सुबह बच्ची का शव सुनसान जगह से मिला है। ग्रामीणों ने पांड्रासाली ओपी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने शव को फॉरेंसिक जांच के लिए MGM भेज दिया है।


बकरियां चराने गयी थी 
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी सोमवार की सुबह बकरियों को चराने गयी थी। शाम तक जब घर नहीं लौटी उसके साथ उसके गांव का विजय वानरा भी गया था जो शाम तक अपने मवेशी को लेकर घर चला गया, लेकिन लड़की घर नहीं आयी। विजय बानरा ने लड़की के घरवालों को बताया कि बच्ची तीन- चार लड़कों से बात कर रही है। इसके बाद लड़की के परिजन उसे खोजने गये पर नहीं मिली। मंगलवार की सुबह लड़की का शव उसी जगह पर मिला जहां वह बकरी चराने गयी थी। 

 

विजय बानरा से हो रही पूछताछ
पुलिस विजय बानरा से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है इसलिए स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।