logo

गिरिडीह में 14 थाना और 7 ओपी प्रभारियों के तबादले से विभाग में हड़कंप, कौन कहां गया; जानिए

giridih_sp.jpg

रांची
गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने 14 थाना और 7 ओपी प्रभारियों का तबादला किया है. एसपी ने बताया कि कई अधिकारी दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे, जिसे बदलना जरूरी था. उन्होंने कहा कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, कार्य में पारदर्शिता लाना और जवाबदेही बढ़ाना है. नए अधिकारियों के आने से पुलिसिंग में सुधार होगा और जनता से जुड़े मामलों का बेहतर समाधान संभव हो सकेगा.

इन प्रभारियों का हुआ तबादला
इसमें निरंजन कच्छप को खुखरा से भेलवाघाटी, रविंद्र कुमार सिंह को बेंगाबाद से खुखरा, सविता कुमारी को सरिया से नवडीहा ओपी, अरविंद कुमार ठाकुर को पुलिस केंद्र गिरिडीह से मंसाडीह ओपी, श्वेता कुमारी को सेवा पुस्तिका से देवरी, अमन कुमार सिंह को भरकट्टा ओपी से बेंगाबाद, ओम प्रकाश पांडेय को अभियोजन से भरकट्टा ओपी, योगेश कुमार महतो को सरिया से गुनियाथर ओपी, नीरज कुमार को थाना सिंधिया से हरलाडीह ओपी, मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से थाना सिंधिया, विशेष कुमार को पीरटांड़ से मधुबन, जितेंद्र कुमार सिंह को बेंगाबाद से पीरटांड़, एतुल हक खाँ को नगर थाना से अहियापुर, इंद्रेश्वर उरांव को मुफस्सिल से ताराटांड़, ब्रजेश कुमार को भेलवाघाटी से राजधनवार, सोनू कुमार साहू को देवरी से पेसर्रा ओपी, शंभु नंद ईश्वर को SIPU से तिसरी, धीरेन्द्र यादव को जमुआ से लोकायनयनगर, राजेश कुमार को पुलिस केंद्र गिरिडीह से बगोदर, पिंटू कुमार सिंह को पुलिस केंद्र गिरिडीह से सरिया तथा श्रीकांत कुमार को पुलिस केंद्र गिरिडीह से डुमरी भेजा गया है. एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर योगदान दें और जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करें. उन्होंने संकेत दिया कि आगे भी जरूरत के अनुसार ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे. 


Tags - Transfer of inspectors in giridih Giridih transfer news transfer news of thana prabhari latest giridih news Giridih news updates latest jharkhand news thana prabhari transfer transfer of thana prabhari latest thana prabhari transfer