द फॉलोअप डेस्क
कोल्हान विश्वविद्यालय ने अपने अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को आयोजित सिंडिकेट की 90वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कुलपति ने रीडर पद पर कार्यरत शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नत करने की स्वीकृति दी है। यह प्रोन्नति झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा 20 नवंबर 2010 को जारी संकल्प के अनुरूप दी गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर के डॉ. आरके चौधरी, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के डॉ. राजेंद्र भारती, एबीएम कॉलेज की डॉ. मुदिता चंद्रा और केएस कॉलेज, बहरागोड़ा की डॉ. सत्यप्रिया महालिक को एसोसिएट प्रोफेसर के पदनाम से नामित किया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के भी कई शिक्षकों को इस सूची में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रोन्नति पाने वाले कुछ शिक्षक अब सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। बावजूद इसके, सेवा अभिलेखों और निर्धारित तिथियों के आधार पर उन्हें यह पदनाम प्रदान किया गया है।
.jpeg)