द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबाहा खरवा गाढ़ा नहर पुल के पास से पुलिस ने एक युवक को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गांजा बिक्री की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
