logo

रांची : नामकुम के खदान में नहाने गया युवक डूबा, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम 

drowned.jpg

रांची 
नामकुम थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव स्थित एक परित्यक्त खदान में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। मृतक की पहचान नामकुम तेतरी टोली निवासी राजकुमार राय के 18 वर्षीय पुत्र समीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम वह अपने दो मित्रों के साथ वहां नहा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका था।
खबर अपडेट की जा रही है...

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest