logo

BBMKU में पीजी नामांकन का दूसरा चरण शुरू, 17 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

BBMKU.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद ने स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025–27 के लिए फेज-II नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन छात्र-छात्राओं के लिए है जो रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी के नामांकन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के पीजी विभागों के साथ-साथ कई प्रमुख कॉलेजों में भी नामांकन का मौका दिया जा रहा है। इनमें धनबाद का एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, झरिया का आरएसपी कॉलेज (बेलगारिया) और बोकारो का बीएस सिटी कॉलेज शामिल हैं। छात्र अपनी पसंद के विषयों का चुनाव कर और उपलब्ध सीटों के अनुसार इन केंद्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विषयों की बात करें तो विश्वविद्यालय विभागों में कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स और विभिन्न विदेशी भाषाओं सहित 20 से अधिक विषयों में नामांकन जारी है। विशेष रूप से एसएसएलएनटी में कॉमर्स व इतिहास, आरएसपी कॉलेज में कॉमर्स और बीएस सिटी कॉलेज में इतिहास व गणित जैसे विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। छात्र समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर कर सकते हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news news dhanbad khabar dhanbad update BBMKU news BBMKU khabar