logo

रांची एयरपोर्ट पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़े समर्थक

lka.jpg

रांची
झारखंड की राजनीति के पुरोधा और दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से रांची लाया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका पार्थिव शरीर जैसे ही पहुंचा, समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया गया है, जहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उन्हें मंगलवार को पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
अंततः सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। वे लंबे समय तक आदिवासी अधिकारों की आवाज बने रहे और राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest