logo

बोकारो में 8 माह से लापता पुष्पा का जंगल में मिला कंकाल! छानबीन में जुटी पुलिस 

a925.jpg

बोकारो: 

बोकारो में 8 महीने से लापता पुष्पा का कंकाल मिला है. बोकारो में मधुटांड़ के जंगलों में यह नरकंकाल मिला है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुष्पा की गुमशुदगी केस में नामजद आरोपी दिनेश की निशानदेही पर पुलिस ने यह कंकाल बरामद किया है. अभी घटनास्थल को सील करके छानबीन की जा रही है. बोकारो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच की जा रही है. गौरतलब है कि पुष्पा मिसिंग केस का संज्ञान हाईकोर्ट ने भी लिया था. इस केस में बोकारो पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेर में थी.

आखिरकार एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. नामजद आरोपी दिनेश से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने पुष्पा की मौत हो जाने की जानकारी दी. 

21 जुलाई 2025 को लापता हुई थी पुष्पा
बोकारो जिला के पिंडराजोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत खूंटाडीह की रहने वाली 17 साल की पुष्पा कुमारी 21 जुलाई 2025 को अपनी मां रेखा देवी से बीएस पार्ट 1 में दाखिला कराने के लिए दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की बात कहकर निकली थी. वह वापस नहीं लौटी. मां रेखा देवी ने बताया था कि गांव के ही दिनेश कुमार महतो से पुष्पा का प्रेम-प्रसंग था. हालांकि, उन्होंने जब भी दिनेश से बेटी के बारे में सवाल किया, उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया. रेखा, पिछले 8 महीने से बेटी की तस्वीर हाथ में लेकर अधिकारियों के दफ्तर और आवास का चक्कर काटती रही. सवाल केवल इतना कि उनकी बेटी कहां किस हाल में है. 

कोर्ट के दबाव में एसआईटी का गठन किया था
आखिरकार कोर्ट के दबाव में एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और कथित बॉयफ्रेंड दिनेश कुमार महतो से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जंगल में शव होने की जानकारी दी. पुलिस ने दिनेश की निशानदेही पर ढूंढ़ा तो एक नरकंकाल मिला जो संभवत पुष्पा का हो सकता है. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. 

Tags - Bokaro NewsBokaro Girl Missing CaseBokaro Girl Missing NewsBokaro Girl Missing UpdateBokaro Skeleton FoundBokaro Crime NewsJharkhand Crime News