रांची
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड प्रदेश की एक दिवसीय आम सभा आज निशा मैरेज हॉल, नया सराय, रांची में आयोजित हुई। सभा में झारखंड प्रदेश के AIMIM पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के नाम प्रस्तावित किए गए और उन्हें पद पर चयनित किया गया।
नए कार्यकारी अध्यक्षों में शामिल हैं:
• समीर अली (पूर्व संगठन महासचिव)
• शाहिद अय्यूबी (पूर्व प्रदेश सचिव सह महानगर अध्यक्ष)
• मंसूर आलम (पूर्व प्रदेश युवा महासचिव)
• सुराज दास (पूर्व हजारीबाग जिला अध्यक्ष)
इस अवसर पर AIMIM कार्यकर्ताओं ने झारखंड में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वर्ष 2021 में झारखंड विधानसभा द्वारा पारित किए गए एंटी मॉब लिंचिंग बिल को राज्यपाल द्वारा वापस किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस संदर्भ में पार्टी ने निर्णय लिया कि AIMIM का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के विधायकों से मिलकर बिल को पुनः विधानसभा में लाने की मांग करेगा।

साथ ही, यह निर्णय भी लिया गया कि मॉब लिंचिंग पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु पार्टी एक दिवसीय धरना राजभवन के पास आयोजित करेगी और राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया जाएगा।
सभा में लिए गए सभी प्रस्तावों को AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को लिखित रूप में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हैदराबाद रवाना होकर झारखंड की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा।
कार्यक्रम में समीर अली, शाहिद अय्यूबी, मंसूर आलम, सूरज दास, मोहम्मद मेराज, नदीम खान, अकीब खान, हसीबुल अंसारी, खिताबुल अंसारी, आबिद अंसारी, अफताब, अली हैदर, इम्तियाज, अख्तर राज़, कादरी साहब, सरताज आलम, सैफुद्दीन, अशोक नायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
