रांची
रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर डोरंडा के एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। होटल का नाम शिवम पैलेस बताया गया है। मामला अरगोड़ा थाना की हरमू हाउसिंग कॉलोनी का बताया जा रहा है। छापेमारी में होटल का मैनेजर, दो संदिग्ध लड़की और दो ग्राहक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें बंगाल की दो युवतियां समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...