रांची
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (Central Coalfields Limited) द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 (Vigilance Awareness Campaign 2026) के अंतर्गत 26 एवं 27 अक्टूबर, 2026 को CCL मुख्यालय (CCL Headquarters) स्थित दरभंगा हाउस परिसर, रांची में सतर्कता महोत्सव-2026 (Vigilance Awareness Festival 2026 – VAC 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम (Theme) “Probity for Prosperity : सत्यानिष्ठा से समृद्धि” है। इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा (Integrity), नैतिकता (Ethics) एवं पारदर्शिता (Transparency) के महत्व के प्रति जागरूकता (Awareness) बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों (Participants) को अपनी रचनात्मक (Creative) एवं सांस्कृतिक (Cultural) प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। महोत्सव के दौरान दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं (Competitions) एवं कार्यक्रमों (Events) का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:
26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
• पूर्वाह्न 10:30 बजे से: उद्घाटन समारोह (Inaugural Function)
• पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
• पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक: रंगोली प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
• अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक: पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
• शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक: नारी शक्ति वंदन (समूह श्रेणी)

27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
• पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)
• पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: एकल गायन प्रतियोगिता (Solo Song)
• दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक: समापन समारोह (Valedictory Session)
CCL द्वारा आयोजित यह महोत्सव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल एवं समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
नोट- महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं।
