logo

रामगढ़ : जंगल से 2 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, बड़े क्राइम की बना रहे थे प्लानिंग 

po0321454.jpg

रामगढ़
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित नोनियाबेड़ा जंगल में शनिवार को पुलिस ने दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को 12 जुलाई को शाम लगभग 5:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मांडू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ देखे गए हैं और संभवतः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मांडू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल में अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और कुल चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है-
1. राजेश गंझू, उम्र 21 वर्ष, पिता देवकी गंझू, निवासी मनातु, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।
2. फुलेन्द्र गंझू, उम्र 20 वर्ष, पिता बेचन गंझू, निवासी मसुरिया, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।


पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राजेश गंझू ने बताया कि वह पूर्व में प्रतिबंधित संगठन 'झारखंड प्रस्तुत कमेटी' का सदस्य रह चुका है और जेल भी जा चुका है। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर केरेडारी क्षेत्र में एक आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी दिनांक 25 जून 2025 को सिकरी ओपी थाना क्षेत्र में बीजीआर कंपनी में झूठन ले जा रहे एक टेम्पू पर बैठे लोगों पर गोली चलाकर फरार हो गए थे। अब दोबारा उसी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे कि उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
बरामद सामग्री:
•    एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम)
•    तीन जिंदा कारतूस
•    एक देशी कट्टा
•    एक जिंदा गोली
अपराधिक इतिहास:
1.    केरेडारी थाना कांड संख्या-136/21, दिनांक 27.12.2021, धारा- 25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज।
2.    टंडवा थाना कांड संख्या-183/21, दिनांक 11.04.2021, धारा-385/387/120(बी) भारतीय दंड संहिता एवं 17(ए) सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज।
रामगढ़ पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest