logo

राहुल गांधी शाहजादे नहीं शहीदजादे हैं, पूरे देश की जनता को ये पता है – गुलाम अहमद मीर 

cong2.jpeg

रांची 
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस भवन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी शाहजादे नहीं शहीदजादे हैं। पूरे देश की जनता को ये पता है। कहा कि शाहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है। वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं। मैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है। लेकिन मोदी जिस जमात से आते हैं उनका देश के लिए क्या योगदान रहा है, पूरा देश जानता है। 

पीएम मोदी पर साधा निशाना 

कहा, मोदी झारखंड में दो दिन रहे हैं। जनता का रिस्पांस उन्हें नहीं मिला। प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं उसे पूरी जनता सुनती है और अच्छी तरह समझती है। 10 साल में उन्होंने क्या किया, इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की।  इसी कारण अपने 10 साल के काम पर प्रधानमंत्री ने वोट नहीं मांगा। भ्रष्टाचार की बात करें तो जिस नेता पर पीएम शाम में 70000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं, 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बनाकर उसे उपमुख्यमंत्री बना देते हैं। असम और बंगाल भी इसका उदाहरण है। इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से बीजेपी ने हजारों करोड़ रूपया कंपनियों से चंदा लिया। इसके बदले उन्हें लाभ पहुंचाया। वोट हासिल करने के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं। 

पूछा, 10 वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया

मीर ने पूछा, 10 वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने पीएम आवास नहीं दिया तो हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की। पलामू के मंडल डैम का शिलान्यास 5 वर्ष पूर्व मोदी द्वारा किया गया था। उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी पर और कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। राजेश ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी 7 मई को चाइबासा और बसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह, राकेश सिन्हा सुमेर चारण,वैभव शुक्ला सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति कमल ठाकुर,रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह भी उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Ghulam Ahmed Mircongressbjpjharkhand news