रांची
दिल्ली दौरे पर गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल रघुवर दास ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई, जहां रघुवर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और एक बार फिर झारखंड की सेवा में लगें।

बता दें कि दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन बीते पखवाड़े से बीमार चल रहे हैं। उन्हें मल्टिपल ऑर्गन नन-फक्शनिंग की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी भी दिल्ली पहुंचकर शिबू सोरेन का हालचाल ले चुके हैं। दोनों नेताओं ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
