द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम हेमंत से मुलाकात की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बता दें कि इस वक्त मुख्यमंत्री नेमरा में ही हैं और वहां देश भर से तमाम नेता पहुंच रहे हैं।
