logo

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

HSOREN0123.jpg

रामगढ़ (नेमरा)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक  प्रकाश झा ने भेंट की। इस दौरान  झा ने स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर  प्रकाश झा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने दिशोम गुरु के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें एक महान जननायक बताया। इस मौके पर ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News