logo

Assembly Elections : पंचायत प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक लोगों ने थामा JMM का दामन, मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत 

सू002300.jpg

गढ़वा

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के दो दर्जन से अधिक पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य प्रखंडों के विभिन्न गावों के 300 से अधिक महिला, पुरूष व युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री  ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। 


पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य अजय राम, अनिल भारती, नंदकिशोर मेहता, मजहर हुसैन, मो. कुदुश अंसारी, आशिक अंसारी, सुनील कुमार, फुल कुमारी देवी, ओम सिंह, राम बैठा, पुष्पा देवी, संजय कुमार दास, प्रेम दीवाना, जोगेंद्र राम, मिथिलेश चौधरी, मो. गुड्डु खान, मो. नूर आलम, अमित कुमार, रूस्तम अंसारी, उस्मान अंसारी, मो. फैजुल अंसारी, संयय सिंह, सिकंदर राम सहित मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अली रजा अंसारी, सिकंदर अंसारी, शोएब खां, इश्हाक खान, रविरंजन गुप्ता, विकास प्रजापति, अरंगी पंचायत के ग्राम बौराहा से सोनू कुशवाहा, रजनीकांत यादव, नवादा बिंद टोला से दिलीप कुमार, नितेश कुमार, मेराल प्रखंड के पंचायत दुलदुलवा से भाजपा छोड़कर गिरिजा देवी के नेतृत्व में रंभा देवी, अंजु देवी, रहीना खातुन, सबीला खातुन, माया कुमारी, सुनील शाह आदि सहित 300 से अधिक लोगां का नाम शामिल है। 


मौके पर मंत्री  ठाकुर ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी लोगां के आने से पार्टी और मजबूत बन रही है। प्रतिदिन झामुमो का परिवार बढ़ रहा है। इस विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता उन्हें रिकार्ड मतों को जीताने के लिए संकल्पित है। राज्य की जनता के आशीर्वाद से पुनः झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही झारखंड की विकास की गाड़ी और तेजी से दौड़ेगी। उन्होंने सभी से कहा कि आज ही से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से गढ़वा के विकास के लिए तीर धनुष छाप पर वोट देकर रिकार्ड मतों से जीताने की अपील करें। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly