logo

रांची जिला : महिलाओं के खाते में भेजी गयी मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई महीने की राशि

maiya_samman.jpg

रांची
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिला के लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। इस योजना के प्रथम चरण में जिले के कुल 3,86,693 लाभुकों के बैंक खातों में ₹96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि का आधार आधारित भुगतान (Aadhaar Based Payment) किया गया है।


क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या (जुलाई 2025):
जुलाई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है, उनकी संख्या निम्नलिखित है:
1.    अनगड़ा – 16,490
2.    अरगोड़ा (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 11,923
3.    बड़गाईं (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 8,924
4.    बेड़ो – 20,622
5.    बुंडू – 8,489
6.    बुंडू नगर पंचायत – 3,424
7.    बुढ़मू – 17,657
8.    चान्हो – 19,715
9.    हेहल (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 15,170
10.    ईटकी – 10,455
11.    कांके – 31,540
12.    कांके (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 1,291
13.    खलारी – 9,675
14.    लापुंग – 11,216
15.    मांडर – 23,279
16.    नगड़ी – 17,677
17.    नगड़ी (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 7,439
18.    नामकुम – 17,696
19.    नामकुम (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 8,368
20.    ओरमांझी – 18,164
21.    राहे – 9,527
22.    रातू – 18,467
23.    सिल्ली – 21,194
24.    सोनाहातू – 12,820
25.    तमाड़ – 18,500
26.    सदर (शहरी क्षेत्र - नगर निगम) – 26,971

बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते से आधार नंबर की सीडिंग (Aadhaar Seeding) अनिवार्य है। जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका है, परंतु अब तक उन्होंने अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं कराई है, वैसे लाभुकों से रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके।

जारी है भौतिक सत्यापन का कार्य
रांची जिले में योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन (Physical Verification) का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।
जिन लाभुकों का सत्यापन अभी लंबित है, वे अपने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका से संपर्क करें तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest