logo

मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले रघुवर, ओबीसी समाज का राष्ट्र के विकास में रहा है विशेष योगदान

1666.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओबीसी समाज का राष्ट्र के विकास में विशेष योगदान रहा है। भामाशाह से लेकर आज तक कई महापुरुषों ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा की है। यह बातें झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने रविवार को अहमदाबाद में आयोजित समस्त मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि गुजरात की धारा ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहचान विश्व में शांतिदूत की है। लौह पुरुष सरदार पटेल दृढ़ संकल्प शक्ति के प्रतीक हैं। 21वीं सदी के लौह पुरुष और युग पुरुष नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ मानवता का संदेश दिया है।

पीएम के कारण देश दुनिया में बज रहा भारत का डंका
रघुवर दास ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए महिला को राष्ट्रपति बनाकर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दुनिया को दिया। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत में हुआ। हमें मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व में समाज और राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। आज उनके कारण पूरे देश दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत और भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ा है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT