logo

तीसरी बार बनेगी गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

B_MARANDI1.jpeg

दुमका 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार तीसरी बार बनेगी और ये गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित होगी। मरांडी ने 29 मई को दुमका लोकसभा के अंतर्गत नाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं के लिए समर्पित रहेगी।

कांग्रेस और जेएमएम पर आरोप 

उन्होंने कहा कि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टी झारखंड के विरोधी रहे हैं। झारखंडवासियों के भी विरोधी रहे हैं। 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया। कहा इस बार जनता इनको सबक सिखाने वाली है। 

अलग राज्य बीजेपी की देन 

मरांडी ने कहा, भाजपा ने वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य बना। झारखंड अलग राज्य भाजपा और अटल बिहारी वाजपेई की देन है। जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiPM MODIBJP