रांची
YBN यूनिवर्सिटी, रांची में छात्रों को बस सुविधा को लेकर हो रही समस्याओं पर अब सरकार की नजर पड़ी है। झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के एक ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच करें और जल्द समाधान सुनिश्चित करें।
JLKM ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “माननीय परिवहन मंत्री, आपसे विनम्र अपील है कि रांची स्थित YBN UNIVERSITY में छात्रों से बस के नाम पर मोटी फीस ली जाती है और फिर उन्हें जानवरों की तरह ठूंस दिया जाता है। छात्र-छात्राओं को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है, विशेषकर छात्राओं को। कृपया इस पर कड़ी कार्रवाई करें।”
.jpeg)
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रांची DC को टैग करते हुए लिखा: “@DC_Ranchi विद्यार्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लें और निदान करें।”
मंत्री के इस त्वरित संज्ञान और आदेश से यह साफ है कि सरकार छात्रहित को प्राथमिकता देने को लेकर गंभीर है। JLKM ने इस प्रतिक्रिया का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान होगा। अब सबकी निगाहें रांची जिला प्रशासन की ओर हैं कि वह इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और YBN यूनिवर्सिटी में बस सुविधा की बदहाली को कैसे सुधारा जाता है।
.jpg)