गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र के विमरला पंचायत के बियार गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक दो दिन पहले अपनी बेटी के साथ महुआ चुनने के लिए अपने खेत गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा । परिजनों को चिंता होने पर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की।
पेड़ से कुछ दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद किया
लगातार तलाश के बाद ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ से कुछ दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद किया। शव पर गले और पेट के पास धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 