logo

लंबे समय से गैरहाजिर डॉक्टरों पर झारखंड सरकार की कड़ी कार्रवाई, 143 चिकित्सक सेवा से बर्खास्त

DOCTOR4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड सरकार ने अपनी ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 143 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन सभी डॉक्टरों पर आरोप था कि वे बिना सूचना और अनुमति के लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की नियुक्ति जेपीएससी के माध्यम से हुई थी। ये डॉक्टर राज्य के विभिन्न जिलों जैसे — रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, चतरा, पाकुड़, गुमला, खूंटी, गढ़वा, गिरिडीह और गोड्डा के सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित थे। 

इनमें जमशेदपुर सदर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक जायसवाल, ऑर्थोपेडिक डॉ. चंदेवर मंगेश महादेव, पश्चिम सिंहभूम सदर अस्पताल के डॉ. विक्रम, रिनपास में तैनात डॉ. रूपा, जामताड़ा सदर अस्पताल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक, और धनबाद सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अनीश कुमार गांधी व डॉ. मनीष कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि सभी अनुपस्थित डॉक्टरों की नियुक्ति अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है, जिससे अब खाली पदों पर नई भर्तियां की जा सकेंगी और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Lesets News Jharkhand Government Doctor sacked