logo

झारखंड स्थापना दिवस : 40 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, राज्यपाल पदक व वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक मिलेगा, यहां देखें पूरी लिस्ट 

jharkhand_police__.jpg

रांची
झारखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस, 2024 (15 नवम्बर) के अवसर पर छह पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, विशिष्ट सेवा के लिए तीन अधिकारियों को “झारखंड राज्यपाल पदक” तथा वीरता के लिए तीन अधिकारियों को “झारखंड मुख्यमंत्री पदक” प्रदान किया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवा के लिए “झारखंड पुलिस पदक” भी अन्य कर्मियों को प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
राज्यपाल पदक से सम्मानित अधिकारी
राज्यपाल पदक के लिए चयनित अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, रांची के  प्रमात कुमार, देवघर के पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार तथा बोकारो के मो नौशाद अली शामिल हैं। इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि इन अधिकारियों को गत वर्ष ही सम्मानित किया जाना था। तकनीकी कारणों से विलंब होने के कारण अब सूची जारी की गयी है। 


मुख्यमंत्री पदक से वीरता सम्मान
मुख्यमंत्री पदक के लिए जिन अधिकारियों को चयनित किया गया है, उनमें तत्कालीन उप-महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग रहे  नरेंद्र कुमार सिंह (वर्तमान में महानिरीक्षक, मानवाधिकार, रांची), तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, चतरा रहे राकेश रंजन (वर्तमान में एसपी, चाईबासा) आदि के नाम शामिल हैं। पूरी सूची इस प्रकार है:

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News