logo

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रेल राज्य मंत्री से की मुलाकात, धनबाद से विशेष ट्रेनों की मांग 

ragini03201.jpg

धनबाद
शनिवार को झरिया विधायक  रागिनी सिंह ने भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात कर धनबाद से वेल्लोर और नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग रखी। उन्होंने धनबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में बोर्डिंग कोटा बढ़ाने का भी आग्रह किया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र है, जहां से बड़ी संख्या में छात्र, मरीज और व्यापारी वेल्लोर एवं दिल्ली की यात्रा करते हैं। वर्तमान में सीमित ट्रेनों के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मंत्री के समक्ष निम्नलिखित मांगे रखीं:

1वेल्लोर के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था – विशेषकर गंभीर रोगियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए। 2 धनबाद-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन – छात्रों और आम नागरिकों की सुविधा हेतु, साथ ही धनबाद से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी मांग। 3 बोर्डिंग कोटा में वृद्धि – धनबाद से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में स्थानीय यात्रियों के लिए बोर्डिंग कोटा बढ़ाया जाए ताकि उन्हें टिकट प्राप्त करने में आसानी हो। विधायक ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर धनबादवासियों को राहत प्रदान करेगी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest