logo

जमशेदपुर में SSP कार्यालय के पास खुलेआम फायरिंग, इलाके में दहशत

WhatsApp_Image_2026-06-20_at_10_33_20_AM.jpeg

जमशेदपुर 
जमशेदपुर शहर में अपराध चरम पर है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण बीते शुक्रवार की देर रात साकची के सबसे व्यस्त इलाके में देखने को मिला, जहां अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से SSP कार्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित जुबिली रोड में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, 'अभिषेक जुबिली' दुकान के पास हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे बड़ी संख्या में लोग दुकान के आसपास मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 40 से 50 लोग वहां बातचीत और चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा और अचानक हथियार निकालकर हवा में एक राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें तुरंत बंद कर दीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी के साथ-साथ उसकी गाड़ी के संबंध में भी सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम फायरिंग
पुलिस अभी फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। एसएसपी कार्यालय और थाना क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम हुई फायरिंग की इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और भय का माहौल है।
 

Tags - Jamshedpur News Crime News Sakchi Jharkhand News Police Investigation