logo

छात्र राजद में सैकड़ों छात्रों की एंट्री, यूजीसी रेगुलेशन पर स्टे को बताया चिंताजनक

RJD111.jpg

रांची 
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) की ओर से रविवार को धुर्वा स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश छात्र राजद अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने की। इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने छात्र राजद की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में शामिल छात्रों ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को छात्र और युवा वर्ग का आइकॉन बताया। छात्रों ने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हैं और कई विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलरों द्वारा छात्रों की अनदेखी की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर छात्र राजद की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि छात्रों की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी छात्र राजनीति से निकले नेता रहे हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय के आंदोलन को मजबूत किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेताओं में से एक बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की बात कही।
प्रदेश छात्र राजद अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में झारखंड के छात्र राजद से जुड़ रहे हैं, क्योंकि राजद ही वह पार्टी है जो छात्रों के मौलिक अधिकारों की बात करती है। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन 2025-26 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे को चिंताजनक बताते हुए कहा कि इससे छात्र संगठनों में निराशा है। छात्र राजद ने मांग की कि यूजीसी रेगुलेशन को प्राथमिक रूप से लागू किया जाए और आवश्यक बिंदुओं पर संशोधन किया जाए।
सीपी सोलंकी ने यह भी कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में छात्र राजद की भूमिका अहम होगी और संगठन बढ़-चढ़कर राजद विचारधारा के उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। छात्र राजद के कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भी मैदान में उतरेंगे।


बैठक के दौरान कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से रोहित यादव उर्फ राधेय (प्रदेश उपाध्यक्ष), शुभम रॉय (प्रदेश उपाध्यक्ष), बबलू मंडल (प्रदेश महासचिव), प्रियांशु पाठक (प्रदेश मीडिया प्रभारी सह सलाहकार), हर्ष राज (प्रदेश महासचिव), आनंद यादव (रांची जिला अध्यक्ष), कमलकांत यादव (रांची जिला सचिव), अमन तिवारी (पलामू उपाध्यक्ष), कुंदन सिंह (रांची जिला उपाध्यक्ष), सरवन यादव (DSPMU अध्यक्ष), नीतीश यादव उर्फ टोनी, पवन यादव (रांची जिला उपाध्यक्ष), रणवीर (प्रदेश महासचिव), करण गोस्वामी (जमशेदपुर जिला अध्यक्ष), गौरव यादव (JRSU उपाध्यक्ष), शिवम यादव (DSPMU उपाध्यक्ष) और विपिन यादव (DSPMU सचिव) शामिल हैं। बैठक में अनीता यादव, कमलेश, सुनील साहू, यादव रंजन, सुधीर गोप, क्षितिज मिश्रा, शुभम ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News