logo

गिरिडीह पहुंचकर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि

गिरिडीह पहुंचकर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि

द फॉलोअप डेस्क 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के साथ-साथ दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। आज सुदिव्य सोनू का श्राद्धकर्म है। इससे पहले सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्राद्धकर्म गिरिडीह स्थित उत्सव उपवन में हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कार्यक्रम स्थल पर चार बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें दो पंडालों में एक साथ करीब 2500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। श्रद्धांजलि देने के लिए अलग-अलग स्थान भी तैयार किए गए हैं। 

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पार्किंग के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए हैं।

 

अधिकारी लगातार व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं
डीसी, एसपी और अन्य अधिकारी लगातार व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगाया है। बता दें कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था। इसके बाद गिरिडीह में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। अब 17 सितंबर को होने वाले द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Hemant Soren Sudivya Sonu Giridih Shradh Ceremony Jharkhand