logo

CM हेमंत सोरेन से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई नेता, रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

CM हेमंत सोरेन से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो समेत कई नेता, रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

रांची
मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन से आज नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास (Ancestral Residence) पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष (Jharkhand Assembly Speaker) रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) डॉ. सरफराज अहमद, विधायक (MLA) सीपी सिंह, विधायक चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक (Former MLA) डॉ. जीतू चरण राम एवं पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों (Public Representatives) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय मती रूपी सोरेन के निधन (Demise) पर गहरी शोक संवेदना (Condolences) व्यक्त की तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार (Bereaved Family) को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tags - Hemant Soren Condolence Jharkhand Leaders